मंत्री प्रतिनिधि ने पांच सौ लोगों को बांटा राशन

Haridwar News Social
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 1 मई। वार्ड नंबर 5 महादेव नगर में मंत्री मदन कौशिक के सहयोग से उनके प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने पांच सौ जरूरतमंद लोगों को राशन किट मुहैया कराई। सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, पार्षद अनिल वशिष्ठ, मंडल महामंत्री तरुण नय्यर, वार्ड अध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी, महिला मोर्चा वार्ड अध्यक्ष बीना कंबोज, महामंत्री पवन सक्सेना, युवा मोर्चा वार्ड अध्यक्ष दीपक कुमार ठाकुर आदि राशन वितरण में सहयोग किया। 

मुकेश कौशिक ने कहा कि क्षेत्रीय पार्षद एवं वार्ड कार्यकर्ताओं द्वारा जो सूची उपलब्ध करायी गई थी। उसके आधार पर ही गरीब और असहाय  व्यक्तियों को राशन वितरण किया गया है। साथ ही कोविड 19 से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से पंपलेट भी वितरित किए गए। सभी सरकार द्वारा समय समय पर जारी गाइडलाइन व सोशल डिस्टेंसिंग अनुपालन करते हुए स्वयं को व अपने परिवार को सुरक्षित रखें। 

मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि क्षेत्रीय पार्षद अनिल वशिष्ठ के नेतृत्व में बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से लोगों को राशन वितरित किया गया। जो लोग पिछली बार रह गए थे। आज उन लोगों को भी राशन वितरित किया गया। समूचे क्षेत्र में क्षेत्रीय पार्षद घर घर जाकर लिस्ट को बनाया था एवं कुछ लोग क्षेत्रीय पार्षद के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र करने में लगे हुए थे। इसके लिए क्षेत्रीय पार्षद बधाई के पात्र हैं। पार्षद अनिल वशिष्ठ ने कहा कि उनके द्वारा वह वार्ड अध्यक्ष के द्वारा जो लिस्ट बनाई गई थी वह लिस्ट जरूरतमंद लोगों की थी और उसी लिस्ट के माध्यम से आज सभी जरूरतमंद व्यक्तियों को राशन वितरित किया गया।

इससे पूर्व भी तहसील के माध्यम से 171 व्यक्तियों को राशन किट वितरित की गई।  उसी श्रृंखला में 500 लोगों को राशन मुहैया कराया गया और आगे भी यदि जो लोग इस  राशन किट से वंचित रह गए हैं। उनको भी जल्द ही राशन वितरित किया जाएगा साथ ही पूरे वार्ड में ऐसे जरूरतमंद व्यक्ति जो रह गए हैं। उन्हें भी जल्दी राशन किट मुहैया कराई जाएगी। साथ ही कुंभ के द्वारा क्षेत्र में सीवर लाइन का जो कार्य अधूरा था। किंतु राज्य सरकार के द्वारा एवं क्षेत्रीय पार्षद के प्रयासों के माध्यम से माननीय मंत्री मदन कौशिक द्वारा आज उसे  पुनः सुचारु रुप से पार्षद के नेतृत्व में वह फिर से शुरू करा दिया गया है। जल्द ही पूरे वार्ड में सीवर लाइन का चिन्हित कार्य भी पूरा होगा। इसके साथ ही उन्होंने अपने सभी साथियों का धन्यवाद किया और ऐसे समय में लोगों की सेवा में लगे अपने साथियों को प्रेरित भी किया और भविष्य में भी यदि जो लोग रह गए हैं उनके लिए भी बहुत जल्द राशन उपलब्ध कराया जाएगा।

राशन वितरण के कार्य में संजीव वर्मा, गोविंद अग्रवाल, विमल शर्मा, रजनीश वशिष्ठ, दीपक ठाकुर, नीरज ठाकुर, मनोज भारद्वाज, इशांत उपाध्याय, अमित श्रीकुंज, रवि चैहान, अर्चित चौहान, हुकमचंद, संजय सुंद्रियाल, राकेश सक्सेना, मनोज चौहान, पंकज चौहान, सनी चैटाला, ऋषि चौहान, राज गिल, शुभम चौहान, चंदन अरोड़ा, पंकज जोशी, राजीव रावत, विनोद कुमार, रवि प्रभारी, अमित बंसल, राजू गुप्ता, अजय बंसल, आकाश ने वितरण कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *