सूखी नदी में खड़े कई वाहन बहे

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 30 जुलाई। बृहष्पतिवार को हुई मूसलाधार बारिश से खड़खड़ी स्थित सूखी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने और तेज बहाव आने से नदी किनारे खड़े कई वाहन बह गए। तेज बहाव में बहते हुए वाहन आगे जाकर फंस गए। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हाइड्रा व क्रेन की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाते हुए नदी में फंसे वाहनों को बाहर निकाला।

घटना खड़खड़ी क्षेत्र में शमशान घाट के समीप की है। अंत्येष्टि में शामिल होने आए कुछ लोगों ने अपने वाहन नदी क्षेत्र में खड़े कर दिए। भारी वेग से आए बरसाती पानी में नदी में खड़े कई वाहन बह गए। एसपी सिटी अभय प्रताप ने बताया कि वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बताया कि शहर में 13 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

प्रशासन द्वारा मौके पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। पुलिसकर्मियों को सूखी नदी में वाहन पार्क ना होने देने के निर्देश भी दिए गए हैं। एसपी सिटी ने बरसात के दौरान नदी नालों और प्रतिबंधित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने और निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग ना करने की अपील भी की।

Leave a Reply