मास्क वितरित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया कोरोना के प्रति जागरूक

Haridwar News Politics
Spread the love

राहत आंसारी

हरिद्वार, 24 अप्रैल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की और से भूपतवाला क्षेत्र में मास्क वितरण कर कोरोना महामारी को लेकर जनजागरण अभियान की शुरुवात की गयी। ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी सभी ब्लॉक अध्यक्षो के निरंतर संपर्क बनाए हुए है। इसी कड़ी में प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल के निर्देशानुसार हरिद्वार ब्लॉक में वार्ड अध्यक्षो के नेतृव में मास्क वितरण व् कोरोना को लेकर जनजागरण अभियान की शुरुआत की गई है।

पिछले वर्ष अपेक्षा इस वर्ष की कोरोना की स्थिति ज्यादा चिंताजनक है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 1 व वार्ड नंबर 3 से शुरू करने के उपरांत अभियान समस्त हरिद्वार ब्लाक में वार्ड अध्यक्षों के नेतृत्व मे चलाया जाएगा। इस दौरान वार्ड नं 1 से सनी मल्होत्रा, सतेंद्र बिष्ठ, अमित शर्मा, ज्ञानवती, वार्ड 3 के अध्यक्ष तरुण सैनी, एकलव्य गोस्वामी, नीलम शर्मा आदि मौजूद रहे।