विडियो :-किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका अंबानी व अडाणी का पुतला

Politics
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 5 दिसंबर। कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिडकुल में महिंद्रा चैक पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार, अंबानी व अडाणी का पुतला दहन किया। इस दौरान वरिष्ठ श्रमिक नेता इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह चैहान ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार किसान और मजदूरों के विरोध में नीतियां बनाकर उत्पीड़न कर रही है।

किसानों पर जबरन 3 कृषि कानून थोपकर किसानों को पूंजीपतियों का बंधुआ मजदूर बनाने की तैयारी की जा रही है। जिसका पूरे देश के किसान विरोध कर रहे हैं। लेकिन पूंजीपतियों की समर्थक मोदी सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ देश का मजदूर एवं किसान भी कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में सड़कों पर उतरेगा।

किसान कांग्रेस के महामंत्री अमन कुमार ने कहा कि मोदी सरकार अदानी और अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए किसान विरोधी कानून लागू कर किसानों का उत्पीड़न कर रही है।जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसान विरोधी कानून वापस नहीं लिए गए तो पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा।

प्रदर्शन व पुतला दहन में किसान कांग्रेस उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष उधम सिंह चैहान, गढ़वाल मंडल महामंत्री राजू सिंह, सतवीर चैधरी, जसवीर सागर, ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम, वीरेंद्र तेश्वर, मुकुल चैहान, अमित कुमार, राव हामिद अली, राव आबाद अली शाह, रिजवान खान, रामकिशन प्रधान, विवेक यादव, रोहित कुमार, निखिल कुमार, अनिकेत कुमार, अनुराग सिंह, रमेश सिंह, रोहित सिंह, अशोक कुमार, जुगनेश कुमार, प्रदीप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, महावीर सिंह, जफर अली, अजय कुमार, गुरमीत सिंह, आदेश कुमार आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *