पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया सड़कों का लोकार्पण और निर्माण कार्यो का शुभारंभ

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 10 अगस्त। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिवरतन सिटी फेज 2 में सड़कों का लोकार्पण और गणेश एन्क्लेव में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। राजीव शर्मा ने कहा कि कहा कि क्षेत्र का संतुलित एवं निरंतर विकास नगर पालिका की प्राथमिकता है। सड़क निर्माण से आवागमन की व्यवस्था और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित होगी। लोकार्पण एवं निर्माण कार्य के शुभारंभ के दौरान क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोगों को तिरंगा ध्वज वितरित किया तथा सभी से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाने का आह्वान किया।

इस दौरान सभासद दीपक नौटियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, बिंदरपाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीतू चौधरी, श्वेता सिंह, मुकेश रावत, वतन वर्मा, रामनिवास गुर्जर, आकाश पाल, नीरज प्रेमी, भानु प्रताप सिंह, अंशुल शर्मा, गौरव गुर्जर, देव विख्यात भाटी, वेदांत चौहान, आदित्य मलिक, रणधीर प्रताप सिंह, सुनीता जैन, केसवी भट्ट, मनीष त्यागी, नीतू चौधरी, नीरज सिंह, सतवीर सिंह, राहुल अरोरा, मेघा अरोरा, सचिन कौशिक, विवेक त्यागी, उजाला त्यागी, सपना, ममता, नेहा, रीता, अभिषेक, करन सिंह, राजकुमार, दीपचंद पांडे, प्रदीप, इंदु, नेहा, अमित, अनुज राजपूत, दीप्ति, राजू, कपिल, सोनम, पूनम, सुधीर, प्रीति, पृथ्वीराज तोमर, मनोज मिश्रा, संचित डागर, बलवंत सिंह रावत, दीपा सिंह, नीलम रावत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply