नड्डा देवभूमि के व्यापारियों से मिलकर उनका हाल भी जान लेते – अंशुल श्रीकुंज’

Haridwar News Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 21 अगस्त। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज ने कहा कि बेहतर होता भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने कार्यकर्ताओं से मिलने जाने के साथ साथ धर्मनगरी के कोरोना पीड़ितों के आँसू पोंछने का भी वक्त निकाल लेते। मीडिया को जारी एक बयान में कांग्रेस नेता ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में भाजपा सरकार की नाकाम नीतियों के चलते राज्य के हज़ारों परिवारों ने अपने परिजन खोए है।

इसके अलावा देवभूमि के व्यापारी, होटल व ट्रैवल्स कारोबारियों के साथ ही सिडकुल के उद्योग भी कोरोना काल में मंदी की भीषण मार झेल रहे हैं। अंशुल ने कहा कि भाजपा को इससे कोई सरोकार नहीं है। भाजपा अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं से मिलने जा सकते हैं। लेकिन उनको इन वर्गों से मिलने की फ़ुरसत नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा होटल में बैठक तो कर रही है किंतु उसे होटल कारोबारियों की पीड़ा दिखायी नहीं देती। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा के हरिद्वार मंथन में हरिद्वार की कोई चर्चा ही नहीं हुई। ये धर्मनगरी को लेकर उसके उदासीन रवैए का परिचायक है।