पिटबुल डॉग के हमले से बच्चा हुआ घायल, मालिक पर मुकदमा दर्ज

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

पिटबुल डॉग के द्वारा बच्चे को काटे जाने के मामले में बच्चे के पिता ने कनखल थाने में शिकायत दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर पिटबुल डॉग के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कनखल के मिश्रा गार्डन में बच्चा अपनी बुआ के घर आया हुआ था। 9 वर्षीय ज्योतिर अपनी बुआ के घर के आंगन में खेल रहा था। डॉग ने ज्योतिर के पेट एवं हाथ पर काट लिया।

कुत्ते के हमले में ज्योतिर बुरी तरह घायल हो गया। ज्योतिर के पिता विशाल गुप्ता ने बताया कि पूर्व में भी कई बार डॉग के मालिक शुभम राम चंदवानी को कुत्ते को खुला छोड़ने से मना किया गया था, लेकिन शुभम राम पिटबुल डॉग को बाहर छोड़ देता था। पड़ोसियों के कई बार कहने के बावजूद भी कुत्ते को बांधते नहीं थे आसपास के लोग पिटबुल डॉग के खुले रहने से डरे सह में रहते हैं। पिटबुल डॉग के मालिक शुभम राम चंदवानी की लापरवाही से ही यह घटना घटी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।