नर सेवा ही नारायण सेवा है-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Haridwar News
Spread the love


तनवीर

हरिद्वार, 25 मई। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज द्वारा लगातार गरीब, जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है। चैथे दिन भी निरंजनी अखाड़े में अन्नपूर्णा रसोई से जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया गया।

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी परिसर स्थित चरण पादुका मंदिर में अन्नपूर्णा रसोई से श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने गरीब, जरूरतमंद लोगों को प्रतिदिन दोनों समय भोजन वितरित किया जा रहा है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। गरीब, जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म और पुण्य का कार्य है। इसलिये जब तक लॉकडाउन चलेगा तब तक भोजन वितरण चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि सुबह आलू, पूरी के प्रतिदिन एक हजार पैकेट तैयार कर बांटे जा रहे हैं। शाम को दाल और चावल के एक हजार पैकेट प्रतिदिन वितरित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी सरकार व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हर समय तैयार है। उन्होंने अपील की कि सभी सक्षम लोग इस संकट काल में गरीब, जरूरतमंद लोगों की अपने अपने स्तर पर सहायता अवश्य करें।