ऊर्जा प्रदेश में हो रही सबसे ज्यादा बिजली कटौती-नरेश शर्मा

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक


हरिद्वार, 12 जून। जियापोता में हुई आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा व जिला अध्यक्ष संजय सैनी का स्वागत किया। संजू नारंग की अध्यक्षता और खालिद हसन के संचालन में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नरेश शर्मा ने कहा की ऊर्जा प्रदेश कहे जाने वाले राज्य में आज ग्रामीण क्षेत्रो में बिजली कटौती सबसे बड़ी समस्या बन गयी है। पूरी-पूरी रात के पावर कट से किसान से लेकर आम ग्रामीण परेशान है।

परंतु कोई सुनवाई नही कर रहा। गर्मी से लोगो का बुरा हाल है । ग्रामीणों की समस्या सुनने वाला कोई नही है। ग्रामीण विधानसभा की जनता ने कांग्रेस की विधायक पर भरोषा जताया था। लेकिन जीतने के बाद से विधायक क्षेत्र में नही आई। जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। यदि जल्द ही बिजली कटौती की समस्या का निस्तारण नही हुआ तो बिजली घरों का घेराव करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

पार्टी में मतभेद होना जरूरी है पर मनभेद की पार्टी में कोई जगह नही है। जल्द ही जिला संगठन व विधानसभा कार्यकरिणी का विस्तार किया जाएगा। कांग्रेस डूबता जहाज है और डूबते जहाज की सवारी कोई नहीं करता। आज आम आदमी पार्टी ही भाजपा का एक मात्र विकल्प है। पूरे देश में पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही है। अगला लोकसभा चुनाव भाजपा और आप के बीच होगा। जिला पंचायत चुनाव और अगले वर्ष होने वाले निकाय चुनाव पार्टी का प्रमुख लक्ष्य हैं। समय कम है। इसलिए सभी को जमकर मेहनत करनी होगी।

नरेश शर्मा ने कहा कि भाजपा राज में महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी बढ़ रही है। चारधाम यात्रा में अव्यवस्थाएं हावी हैं। प्रदेश के प्रति व्यक्ति पर लगभग 66 हजार का कर्ज है। लेकिन धामी सरकार के पास इसे लेकर कोई नीति नही है। कांग्रेस नेतृत्व विहीन पार्टी है। आप मुख्य विपक्ष की भूमिका निभा रही है। सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी समझे और पार्टी की रीति नीतियों को जन जन तक पहुचाने का कार्य करें। जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि जल्द ही सभी के सुझाव लेकर जिला कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। सभी कार्यकर्ता मिलकर कार्य करें।

पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी हैै। उसे वह पूरी ईमानदारी निभाएंगे। सबका मुख्य उदेश्य पार्टी को आगे बढ़ाना है। इस अवसर पर संजय सैनी संजू नारंग, खालिद हसन, खलील राणा, शमशाद मलिक, रेणु चैहान, दीप्ति चैहान, अंजू सिंघानिया, मास्टर चाँदमल, अनीश खान, अमरीश गिरी, अंकुर बागड़ी, नोरंगी, टिंकू कुमार, कुंज शर्मा, विजयकुमार, पंकज कुमार, कुलदीप शर्मा, राहिल, मोतीन अब्बासी, संदीप कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *