महंगाई दूर करने में नाकाम भाजपा कर ही जनादेश का अपमान-नरेश शर्मा

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 27 मई। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए नरेश शर्मा ने कहा कि 2014 में भाजपा ने जिन जुमलों और झूठे वादों के सहारे जनता का भरोसा जीत कर सत्ता हासिल की थी। उन वादों के विपरीत लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। जो भाजपा द्वारा जनादेश का अपमान करने की तरह है। उन्होंने कहा कि सरकार की उपेक्षा पूर्ण नीति के चलते आम आदमी परेशान है।

रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। जरूरत की सभी चीजें आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गयी हैं। जिससे आम लोगों को अपना घर चलाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हो या फिर उत्तराखंड की धामी सरकार भाजपा की सरकारें महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल रही हैं। भाजपा को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *