राहत अंसारी
हरिद्वार, 23 सितंबर। राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने बैठक कर 26 सितंबर को हरिद्वार में होने वाली प्रदेश कार्यकरिणी की बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गयी। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी देवपाल सिंह राठी ने बताया कि बिल्केश्वर कालोनी स्थित कहरोड़ धर्मशाला में आयोजित की जा रही बैठक में सभी जनपदों के पदाधिकारी भाग लेंगे। राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी ब्रह्म सिंह बालियान व प्रदेश अध्यक्ष रतनलाल लखेड़ा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, सभी जिलों, शहरों, कस्बो, गांव स्तर पर संगठन खडा करने, चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों पर मंथन, क्षेत्रीय समस्याओ, गन्ना किसानों का भुगतान, कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए चल रहे किसान आंदोलन आदि मुद्दों पर कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श कर रणनीति तय की जाएगी।
बैठक में नवनियुक्त प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य हरपाल सिंह बलियान व महानगर अध्यक्ष कृष्णकुमार पुनिया जका सभी ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। तीरंदाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली कुमारी शिवा जावला को सभी ने बधाई दी। बैठक में चौ.निरंकार सिंह राठी, सिकन्दर, रकम सिंह, क्षेत्रपाल सिंह राठी, योगेन्दर राणा, कृष्णकुमार पुनिया, अनुपम वर्धन झंडे आदि मौजूद रहे।