विश्व पर्यावरण दिवस पर नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने किया पौधारोपण

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 5 जून। उत्तराखंड के पत्रकारों की प्रमुख संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाल के नेतृत्व में श्री निरंजनी अखाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि पौधारोपण कार्य करना स्वच्छ पर्यावरण को विकसित करना है। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा किया जा रहा पौधारोपण कार्य सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ साथ उसकी सुरक्षा करना एवं उसको सींचना हमारी प्रथम जिम्मेदारी होनी चाहिये। यूनियन के संरक्षक त्रिलोक चंद्र भट्ट ने कहा कि यूनियन द्वारा समय समय पर सामाजिक कार्य किए जाते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर निरंजनी अखाड़े के साथ भेल और चिड़ियापुर में भी पौधरोपण किया गया। पर्यावरण को बचाना है तो अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं। इस दौरान पौधारोपण करने वाले पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पौधारोपण करने वालों में महामंत्री राहुल शर्मा, विक्रम सिंह सिद्धू, सुनील शर्मा, लव कुमार शर्मा, राजवेंद्र, यश कुमार शर्मा, वीरेंद्र चड्ढा, राकेश कुमार वर्मा, धीरेंद्र रावत, हिमांशु भट्ट, भगवती प्रसाद, हरपाल सिंह, धन सिंह बिष्ट आदि पत्रकार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *