अष्टमी पर कन्या पूजन कर किया नवरात्र व्रत का पारायण

Dharm
Spread the love

अमरीश

देवी दुर्गा की कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं–कमल खडका

हरिद्वार, 9 अप्रैल। शनिवार को धर्मनगरी में धूमधाम से दुर्गा अष्टमी मनायी गयी। नवरात्र व्रत रख रहे श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा हवन और कंजका पूजन कर व्रत का पारायण किया। श्रद्धालुओ ने कंजकाओं का पूजन करने के साथ उन्हें भोजन कराया और दक्षिणा प्रदान की। दुर्गा अष्टमी के अवसर पर गिरिवरनाथ जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष समाजसेवी कमल खड़का ने पत्नि सहित महागौरी की पूजा करने के साथ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया।

कन्याओं के साथ लांगूर के रूप में एक बालक को भी भोजन कराया। इस अवसर पर कमल खड़का ने कहा कि देवी दुर्गा के नवरात्र जीवन को संबल प्रदान करते हैं। देवी दुर्गा की कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। जीवन मे सुख समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि नवरात्र व्रत को सार्थकता प्रदान करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कन्याओं के संरक्षण संवर्द्धन का संकल्प लेना चाहिए और कन्याओं व महिलाओं को उचित सम्मान देना चाहिए। इस अवसर खुशी, अंश, मीठी, अलक, युवी, खुशबु, जानू, आशी आदि कन्याएं मौजूद रही।