विडियो:-लचर पथ प्रकाश व्यवस्था व सफाई न होने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन किया

Politics
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 27 अगस्त। उत्तरी हरिद्वार में पथ प्रकाश व्यवस्था को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में मेयर के खिलाफ प्रदर्शन किया। सुनीता शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में तमाम लाइटें बंद पड़ी है। जीडी पुरम, शिवनगर, रानी गली, उत्तम बस्ती, श्रद्धा पुरम, सत्यम विहार, गायत्री विहार, श्याम लोक कॉलोनी, भागीरथी नगर, गंगोत्री बिहार, अमृत गंगा, ओम विहार, भट्टा कॉलोनी आदि तमाम इलाकों में स्ट्रीट लाईन खराब पड़ी हैं। लेकिन मेयर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही हैं।

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि शहर में डेंगू पांव पसार रहा है। लेकिन शहर में न तो दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। ना ही पथ प्रकाश व्यवस्था को सुधारने के लिए कुछ किया जा रहा है। जन समस्याएं दूर करने के बजाए मेयर अपने कार्यालय में बैठकर एसी की हवा खा रही हैं। जनता की समस्याएं दूर करने में नाकाम मेयर को नैतिकता के आधार पर पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

जनता ने बड़ी उम्मीदों से मेयर का चुनाव किया था। लेकिन 2 साल बीतने के बाद भी मेयर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से 2 साल में भी बाहर नहीं निकल पायी। उन्हें अपने पद की गरिमा का जरा सा भी ख्याल नहीं है। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा आए दिन गड्ढों में खड़े होकर नालों पर खड़े होकर फोटो खिंचवाने का काम करते हैं। भविष्य में होने वाले चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाने जा रही है। विदित शर्मा ने कहा कि यह आंदोलन हर गली मोहल्ले और हर वार्ड में चलाया जाएगा।  मेयर की कार्यप्रणाली को लेकर जनता को जागरूक किया जाएगा। मीडिया प्रभारी विकल राठी ने कहा कि मेयर एक कठपुतली के रूप में काम कर रही हैं।

हरिद्वार विश्व विख्यात शहर है। जहां देश विदेश के लोग आते है। लेकिनं जिस प्रकार से हरिद्वार की छवि को धूमिल करने का काम मेयर के द्वारा किया जा रहा है उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सौरव, रामअवतार शर्मा, महेश आनंद, सुभाष सचदेवा, अशोक कुमार, विक्रांत गर्ग, बाबू, रवि राजपूत, उमेश आनंद, संजय बोरा, बीबी शर्मा, बीडी शर्मा, हिमांशु शर्मा, रेनू, पायल मिश्रा, अजय भारद्वाज, गणेश पांडे, महेश भट्ट, राजेश कुमार, सुखविंदर शर्मा, सौरव साखियां, राम अवतार, अंकुश भाटी, रितेश, भावना शर्मा, रेणुका, रिया अरोड़ा, रमेश भाटिया, चंद्रकांत भाटिया आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *