पदाधिकारियों ने किया चुनाव को लेकर मंथन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 1 फरवरी। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो ने वेद मंदिर आश्रम पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से मुलाकात की और उनके द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ओबीसी समाज के लिए विशेष योजनाएं संचालित की है, जिनका लाभ सभी को मिल रहा है।
बृहस्पतिवार को ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो और प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी वेद मंदिर आश्रम पहुंचे। राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो ने कहा कि देश की उन्नति में ओबीसी समाज का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी समाज का विशेष ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री रामलला के मंदिर में विराजमान होने से विश्व में भारत देश का नाम रोशन हुआ है।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि ने कहा कि मिशन-2024 की सफलता के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा, तभी तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश का नेतृत्व करते हुए सभी के सपनों को साकार कर सकेंगे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचने के साथ उनका लाभ उन्हें मिल सकें, इसके लिए निरंतर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार कर रहे हैं।

आज प्रदेश में हर वर्ग खुश है, क्योंकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल रहा है और मूलभूत सुविधाओं पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोेकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की पांचो सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने गन्ना मूल्य में 20 की वृद्धि कर किसान हित में काम किया है। पीएम किसान सम्मान निधि, श्रमिकों के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर सभी की आर्थिकी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बहादरपुर जट्ट में डिग्री कॉलेज खोलकर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। कालेज खुलने से जहां छात्र-छात्राओं को सुविधा मिलेगी वहीं युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में यह दूसरा डिग्री कॉलेज खुला है। साथ ही अनेक विकास योजनाएं पाइपलाइन में है, जिन पर मंथन चल रहा है।

इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष डा.प्रदीप चैधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव, चैधरी सत्य कुमार, तिलक राम सैनी, अंकित चैहान, आदित्य गिरि, रवि कश्यप, मुनेश पाल, महक सिंह ठाकुर, नाथीराम कश्यप, अजय मलिक, रविंद्र ठाकुर, जिलाध्यक्ष रुड़की अनुज सिंह, रविंद्र चैधरी, नरेंद्र चंदेल, पार्थ आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *