38 पव्वे सहित एक गिरफ्तार किया

Crime
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 17 जनवरी। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेच रहे सूरजनगर निवासी अंकित को गिरफ्तार कर देशी शराब के 38 पव्वे बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ एक्साईज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल अमित गौड एवं कुलानन्द जोशी शामिल रहे।