पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया विकास कार्यो का लोकार्पण

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 23 जनवरी। शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान 50 दिन 50 काम के अंतर्गत तीसरे दिन टिहरी विस्थापित कॉलोनी में राम मंदिर के पास बैंच व हाई मास्ट लाईट का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का स्वागत अभिनंदन कर आभार प्रकट किया। राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। कईं वार्डों में हाई मास्ट लाईट लगा दी गई है और आने वाले समय में जो क्षेत्र रह गए हैं वहां पर भी कार्य जल्द पूरा कर क्षेत्र को अंधेरा मुक्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि टिहरी कालोनी में 4 हाई मास्क लाईट लगवा दी गई। उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में 100 हाई मास्ट लाईट लगवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि वे नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध हैं। क्षेत्र में कई सड़कों, नालियों व पुलिया निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। कुछ कार्य गतिमान है और कुछ क्षेत्रों में कार्य शीघ्र प्रारंभ होने वाले हैं। क्षेत्र में निरतर सफाई अभियान का कार्य भी गतिमान है और जो भी कार्य क्षेत्र वासियों की आवश्यकतानुसार होने हैं। उन्हें शीघ्रता से पूरा किया जाएगा, ताकि क्षेत्र स्वच्छ, सुंदर और विकसित बने।

इस अवसर इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, सभासद पंकज चैहान, हरिओम चैहान व रीना तोमर, रितु ठाकुर, रितेश गौड़, अंशुल शर्मा, एसपी बोटियाल, साधना, रतना, विवेक, सरोज बहुगुणा सहित अनेक क्षेत्रवासी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *