हरिद्वार, 22 जून। थाना पथरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग स्थान से चोरी की गयी 6 बाइक बरामद की गयी हैं। 21 जून को दर्ज किए गए मोटरसाइकिल चोरी के दो मुकद्मों की जांच पड़ताल के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घुण्टी चौक जाने वाले मार्ग से दो संदिग्धों सुधांशु पुत्र पवन व मनीत पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, एसआई महेंद्र पुंडीर, एडिशनल एसआई जसवन्त बिष्ट, कांस्टेबल नवीन कुमार, जितेंद्र पुंडीर शामिल रहे।


