विडियो :-जनता के भाजपा से मोहभंग को साबित कर गयी राहुल गांधी की रैली-संजीव चौधरी

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 17 दिसम्बर। कांग्रेस नेता संजीव चैधरी ने बृहष्पतिवार को देहरादून में आयोजित की गयी राहुल गाँधी की रैली में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस की यह रैली उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे सफल रैली रही। प्रैस को जारी बयान में कांग्रेस नेता संजीव चौधरी कहा कि रानीपुर क्षेत्र से उनके साथ आठ सौ कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। उत्तराखंड के इतिहास में आज तक इतनी बड़ी रैली नहीं हुई।

रैली में उमड़ी भीड़ ने ये साबित कर दिया है कि जनता का भाजपा से मोह भंग हो गया है और आगामी विधान सभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस की रैली भाजपा की जन विरोधी नीतियो के खिलाफ जनता का समागम था। उन्होंने कहा कि जनता खुद आगे बढ़ कर रैली मे शामिल हुई। हाल ही में हुई प्रधानमंत्री की रैली में खाली कुर्सीयां और राहुल गाँधी की रैली में उमड़ा जन सैलाब अपने आप में सब बयां कर रहा है। चौधरी ने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार घोषणा सरकार बन कर रह गई है।

अब जनता इनके झूठे वादो में फसने वाली नहीं है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रत्येक नागरिक के हक का ख््याल रखा जाएगा और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति से विकास प्रारम्भ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *