कमल खडका
हरिद्वार, 22 जून। मेयर प्रतिनिधि पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छोटी नहर पर पुलिस निर्माण के विरोध में अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अशोक शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए जिस स्थान पर कोई आबादी नहीं है। वहां पुलिया निर्माण कराया जा रहा है। जहां लोगों की सुविधा के लिए पुलिया की जरूरत है। वहां बार बार मांग करने के बावजूद पुलिया नहीं बनायी जा रही है। सरकार के इशारे पर अधिकारी जनता के धन को बर्बाद कर रहे हैं।
सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रेमनगर चैक से लेकर जगजीतपुर के आखिरी छोर तक छोटी नहर पर कई पुलिया बनी हुई हैं। सभी पुलिया 20 फीट तक चैड़ी हैं। छोटी पुलिया होने के कारण लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। असुविधा के चलते लोगों ने आरपार जाने के लिए नहर पर गार्डर तक डाले हुए हैं। कई बार बच्चे और वाहन चालक नहर में गिर जाते हैं। हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि पूंजीपतियों और बिल्डरों को लाभ पहुचाने के लिए अवैध तरीके से 50 फीट चैड़ाई की पुलिया बना दी गयी।
सरकार जनहित में कार्य करने बजाए जनविरोधी कार्य कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में सुनील कुमार, नकुल माहेश्वरी, अमित राजपूत, प्रेम शर्मा, जगदीप असवाल, नितिन कश्यप, मुकेश, सतेंद्र वशिष्ठ, राजकुमार ठाकुर, शुभम अग्रवाल आदि शामिल रहे।