पुलिस ने किया तमंचे और कारतूस समेत संदिग्ध को गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 20 अप्रैल। ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को तमंचे व कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्ति पंजाब का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कनखल कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा आपराधिक गतिविधियों अंकुश लगाने के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

रविवार को जगजीतपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार एक संदिग्ध की तलाशी ली तो उसके कब्जे से तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम संदीप अरोडा उर्फ शेरा पुत्र अमरजीत अरोडा निवासी हेबोवाला कलां सीतनगर प्लाट नं.60 थाना हब्वोवाला कलां लुधियाना पंजाब बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस टीम में एसआई सुधांशु कौशिक, कांस्टेबल प्रवल चौहान व गजय तोमर शामिल रहे।

Leave a Reply