विडियो:-राजकीय सम्मान के साथ पुलिस श्वान ‘रॉक्सी’ को दी गई अंतिम विदाई

Haridwar News
Spread the love

12 वर्षों तक पुलिस सेवा देने वाली रॉक्सी को दी गई भावभीनी विदाई
हरिद्वार, 20 मई। पुलिस विभाग के प्रशिक्षित श्वान रॉक्सी को पुलिस लाइन रोशनाबाद में पूरे सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। रॉक्सी ने अपने सेवाकाल के दौरान कुंभ मेला, कांवड़ मेला तथा हरिद्वार में होने वाले बड़े मेलो व नियमित हरकी पैड़ी तथा पुरानी कलियर चैकिंग में विस्फोटक एवं बारूदी पदार्थों की जानकारी जुटाने में विशेष दक्षता प्रदर्शित करते हुए अनेक महत्वपूर्ण ड्यूटियों में अपनी उपयोगिता सिद्ध की।

लगभग 12 वर्ष की आयु तक रॉक्सी ने पुलिस विभाग में पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं सतर्कता के साथ अपनी सेवाएं दीं। सुरक्षा अभियानों, वीआईपी ड्यूटी, चेकिंग अभियानों एवं संवेदनशील आयोजनों में रॉक्सी की भूमिका सराहनीय रही।

अंतिम सलामी कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन सुरेंद्र प्रसाद बलूनी प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बीडीएस स्टाफ़ एवं कर्मचारियों ने रॉक्सी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उसकी सेवाओं को याद किया।

Leave a Reply