हरकी पैड़ी पर खाना बांटने वाले 10 लोगों का पुलिस ने किया चालान

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 28 सितम्बर। हरकी पैड़ी क्षेत्र में खाना बांटकर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10 लोगों का पुलिस एक्ट के तहत चालान कर दिया। साथ ही भविष्य में फिर से गंदगी फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। नगर कोतवाली की हरकी पैड़ी चैकी पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगा घाटों पर खाना बांटकर गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ आप्रेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर दिया।

इनके खिलाफ की गयी कार्रवाई विजेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र व सचिन पुत्र संतोष निवासी चण्डीघाट, दीवान पुत्र नारायण निवासी रोडीबेलवाला, सुरेन्द्र पुत्र छतरीदास निवासी लालजीवाला, कमल सक्सेना पुत्र जानकी प्रसाद लालजीवाला, रमेश पुत्र परमेश्वरी निवासी- भीमगोडा गुसांई गली, गौतम कुमार पुत्र अशोक निवासी भीमगोडा, सतीश पुत्र खानचंद निवासी हरिद्वार, दिनेशपाल पुत्र भगवानदास निवासी भीमगोडा, राजेश पुत्र रामसेवक निवासी गुसांईगली खडखडी। पुलिस टीम में हरकी पैड़ी चैकी प्रभारी एसआई अंकुर शर्मा, कांस्टेबल भूपेंद्र गिरी व मानसिंह शामिल रहे।