तनवीर
हरिद्वार, 11 मार्च। सोमवार से शुरू हुए माहे रमजान को सकुशल संपन्न कराने के लिए सीओ ज्वालापुर शांतनु पराशर की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। सीओ शांतनु पराशर ने बैठक में मौजूद लोगों से रमजान के दौरान मस्जिदों में निर्धारित स्थानों पर नमाज अता करने, ट्रैफिक में किसी तरह का अवरोध न करने, काननू एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए पुलिस प्रशासन की और पूर्ण सहयोग आश्वासन दिया गया।
बैठक में मौलना आरिफ, हाजी नईम कुरैशी, रफी खान, सद्दीक गाड़ा, गुलजार अंसारी, पप्पन कुरैशी, इदरीश मसंरी, मनव्वर कुरैशी, शकील, गुलजार अंसारी, तनवरी मंसूरी आदि सहित थाना क्षेत्र की मस्जिदों के मौलवी, निवृतमान पार्षद, प्रधान व अन्य मुअज्ज्ति व्यक्ति तथा कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार, एसएसआई राजेश बिष्ट, बाजार व रेल चैकी प्रभारी मौजूद रहे।




