प्रदेश व्यापार मण्डल की सुभाष नगर युवा इकाई का गठन किया

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

पेट्रोल डीजल के बढ़े दाम वापस नहीं लिए तो व्यापारी करेंगे आंदोलन-संजीव चौधरी

हरिद्वार, 1 जुलाई। प्रदेश व्यापार मण्डल के युवा जिला अध्यक्ष अनुज सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी व संरक्षक मण्डल से विचार विमर्श कर सुभाष नगर युवा इकाई का गठन किया। जिसमे गौरव चौहान अध्यक्ष, अरविन्द चौहान महामंत्री व रहमान सिद्दीकी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। पारस पाहवा व सतीश को उपाध्यक्ष तथा प्रियव्रत गुप्ता व गगन वर्मा को संरक्षक मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर व्यापारियो को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की सरकार पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम वापस ले नहीं तो व्यापारी आन्दोलन करने पर मजबूर होंगे। लाँकडाउन के चलते पहले ही आर्थिक दुश्वारियों का सामना कर रहे व्यापारियो को पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतो ने तोड़ कर रख दिया है। डीजल के दाम बढ़ने से हर चीज पर महँगाई हो जाती है। ऐसे में केवल व्यापारी ही नहीं आम जनमानस भी परेशान होगा और ऐसे संकट के दोर में महँगाई गरीब और आम आदमी की कमर तोड़ देगी। सरकार को तत्काल बढ़े दाम वापस लेने चाहिए। चौधरी ने कहा कि व्यापारी वर्ग की हालत चौहराए पर खड़े व्यक्ति जैसी हो गई है। सरकार को व्यापारियों की सुध लेनी चाहिए।

युवा जिला अध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि प्रदेश का पूरा व्यापार पर्यटकों पर टिका हुआ है और पर्यटकों के आने की अभी दूर तक कोई संभावना नहीं है। ऐसे में व्यापारियों के परिवारो में भूखे मरने जैसे स्थिति हो गई है। सरकार मौन रह कर तमाशा देख रही है। आने वाले समय में सरकार भी व्यापारी वर्ग के सहयोग की उम्मीद ना करे। जो राजनीतिक दल आज व्यापारी के साथ नहीं है, चुनावो में व्यापारी भी उनका साथ नहीं देंगे।

जिला उपाध्यक्ष कुलवंत चड्ढा व अध्यक्ष शिवालिक नगर विभास सिन्हा ने कहा की शिवालिंकनगर नगर पालिका लाइसेंस शुल्क के नाम पर व्यापारियों का शोषण कर रही है। जिसके विरुद्ध आन्दोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कुलवंत चड्ढा, महानगर संगठन राजीव शर्मा, दीपक नेगी, संजीव वर्मा, जगदीश पवांर,हरप्रीत सिंह, ऋषभ शर्मा, अशोक उपाध्याय, संजीव कुमार, शिवदत्त शर्मा व अरशद ख्वाजा आदि उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *