24 घंटे के भीतर प्रसाद व्यापारी के हत्यारे को किया गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर

प्रसाद व्यापारी महेश उर्फ कल्लू की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर घटना से पुलिस द्वारा पर्दाफाश किया। मृतक के परिजनों द्वारा नगर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। हत्या के खुलासे के लिए पुलिस को एसएसपी द्वारा निर्देशित किया गया था। नगर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सीसीटीवी एवं मुखबिर की मदद से हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई।

पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी गंजू एवं महेश के बीच कुछ महीने पहले पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। मृतक महेश के परिजनों ने गंजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी सामने आया कि गजू महेश से मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। गंजू व महेश के परिवारों के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ता रहता था।इसी के चलते गंजू ने महेश की हत्या करने का मन बना लिया था। गंजू ने महेश के सिर पर इंटरलॉकिंग टाइल्स से कई वार किये और उसकी जान ले ली।

हत्या करने के बाद गंजू फरार हो गया। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी गंजू उर्फ राजू का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। उसके खिलाफ हत्या एवं अन्य अपराधो के कई मामले भी दर्ज हैं।