पुण्य तिथी पर कांग्रेसियों ने दी स्व.पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि

Politics
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 27 मई। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष घाट स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पंडित नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू स्वतंत्रता पूर्व और पश्चात की भारतीय राजनीति में केंद्रीय व्यक्तित्व थे। स्वतंत्रता के पश्चात देश को आत्मनिर्भर बनाने तथा बेरोजगारी दूर करने के लिए उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र के तहत उद्योगों की स्थापना की। देश को आजाद कराने के बाद तरक्की की राह पर ले जाने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भारत को आर्थिक तरक्की के मार्ग पर ले जाने वाले पंडित नेहरू के जीवन दर्शन से सभी को प्रेरणा लेते देश के विकास में योगदान देना चाहिए। प्रदेश सचिव अनिल भास्कर, ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप व शुभम अग्रवाल ने कहा कि पंडित नेहरू समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार माने जाते हैं। भारत में उन्हें बच्चों से अत्यधिक लगाव होने कारण उन्हें चाचा नेहरू के रूप में भी जाना जाता है। इस दौरान हरद्वारीलाल, दीपक उपाध्याय, शिवम वशिष्ठ, नीलम शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, आशीष शर्मा, कैश खुराना आदि कांग्रेसजन शामिल रहे। लाॅकडाउन के नियमों के चलते अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने अपने आवास पर पंडित नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *