भेल श्रमिक नेता राजवीर चौहान को कोरोना योद्धा के रूप में किया गया सम्मानित

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 27 मई। नगर कांग्रेस कमेटी ज्वालापुर के अध्यक्ष यशवंत सैनी व कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा भेल सेक्टर तीन में इंटक के श्रमिक नेता राजवीर चौहान व उनके कार्यकर्ताओं द्वारा लाॅकडान में गरीब मजदूर वर्ग को भोजन उपलब्ध कराने के लिए चलायी जा रही रसोई में सहयोग कर रहे साथियों का शाॅल ओढ़ाकर व पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत कर कोरोना योद्धा की उपाधि से विभूषित किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि भेल के श्रमिक नेता व कांग्रेस कार्यकर्ता राजवीर चौहान संकट की इस घड़ी गरीब असहाय निर्धन निराश्रितों को लाॅकडाउन होने के बाद से लगातार पन्द्रह सौ भोजन पैकेट प्रतिदिन उपलब्ध करा रहे हैं। मानव सेवा में किया गया उनका यह प्रयास अवश्य ही प्रशंसनीय है। भेल परिसर में अनेकों कालोनियों में गरीब, निर्धन परिवारों के लोग निवास करते हैं। बंद के कारण रोजगार नहीं कर पा रहे लोगों की सेवा अवश्य करनी चाहिए।

श्रमिक नेता राजवीर चौहान ने कहा कि मजदूरों की परेशानियों व दिक्कतों को देखते हुए भेल इंटक के पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से भोजन वितरण का निर्णय लिया गया था। लाॅकडाउन से लगातार प्रतिदिन पन्द्रह सौ लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। मलिन बस्तियों, कालोनियों में श्रमिक वर्ग निवास करता है। कामधंधे बंद होने के कारण परिवारों के भरण पोषण में भी कई तरह की परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भोजन सेवा निरंतर जारी रहेगी। किसी को भी भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक अपने रोजगार नहीं कर पा रहे हैं। भेल क्षेत्र में सैकड़ों ऐसे परिवार हैं जो कि प्रतिदिन दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं।

वर्तमान परिस्थितियों में मजदूर वर्ग परिवार के लिए भोजन तक नहीं जुटा पा रहे हैं। राजवीर सिंह चैहान ने केंद्र व राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि जो मजदूर अपने घर वापस लौटना चाहते हैं। उनकी सकुशल वापसी के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाने चाहिए। सुबोध बंसल व नवीन बलवंत ने कहा कि भोजन वितरण कमेटी के मुख्य श्रमिक नेता राजवीर चौहान अपने कुशल नेतृत्व में सैकडों निराश्रितों को भोजन दे रहे हैं। श्रमिक वर्ग का ध्यान अवश्य रखना होगा। असली कोरोना योद्धा की भूमिका में इंटक के पदाधिकारी निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे लोगों का उत्साह बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।

स्वागत करने वालों में संगम शर्मा, रेशु चौहान, कैलाश प्रधान, दिग्विजय यादव, अंकुर शर्मा, सोनू चौहान, मनोज यादव, अश्विनी चौहान, अमित चौहान, अंबरीष कुमार, रविन्द्र, राकेश, श्रवण कुमार, संजय, अजनीश सिखोला, उषा शर्मा, विजय सैनी, आरबीएल वर्मा, पंडित नवीन बलवंत, सक्षम कौशिक, समर्थ वशिष्ठ, आरजी सिन्हा आदि शामिल रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *