मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नही-राजीव शर्मा

Dehradun News Social
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 27 मई। सामाजिक संस्था अपने लोग ने काशीपुरा, ब्रह्मपुरी, भीमगोड़ा आदि इलाकों में कई जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। संकट के इस काल में हमें निराश्रितों की सेवाओं में जुट जाना चाहिए। जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को कंधे से कंधा मिलाकर पूरा करना होगा।

राजीव शर्मा ने कहा कि लगातार लाॅकडाउन के चलते बेरोजगारी का दंश झेल रहे निम्न वर्गो को आटा, दाल, चावल, मसाले, तेल आदि की मदद की पहुंचायी जा रही है। घुमंतु प्रवृत्ति के लोगों को भोजन उपलब्ध कराने की यह मुहिम लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए अपने घरों में रहना चाहिए। जागरूक नागरिक ही कोरोना को फैलने से रोक सकता है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हमें करना होगा। जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हरसंभव मदद की जाएगी। संस्था के सहयोगी डा.हरीश चैहान व अवनीश भगत ने कहा कि राजीव शर्मा लगातार जरूरतमंदों की सेवाओं में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं।

जरूरतमंदों की मदद करना मानव सेवा का सबसे बड़ा धर्म है। सभी को मिलजुल कर गरीब जरूरतमंदों का ध्यान रखना होगा। सेवा कार्यो से ही संस्था को पहचान मिलती है। उन्होंने कहा कि सामाजिक गतिविधियों को संचालित कर मानव सेवा का संदेश दें। इस अवसर पर सुधीर शर्मा, सुनील शर्मा, सुमित तिवारी, बादल गोस्वामी आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *