निराश्रितों की सेवा में जुटा शहर व्यापार मण्डल ज्वालापुर

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 10 मई। शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर द्वारा रेलवे स्टेशन स्थित शिव वाटिकेश्वर महादेव मंदिर से चलायी जा रही भोजन सेवा निरंतर जारी रही। शहर व्यापार मंडल के संरक्षक रवि ढींगरा व प्रवीण कुमार ने कहा कि भोजन सेवा प्रतिदिन दोनों समय चलायी जा रही है। रोजाना दोपहर व शाम का भोजन जरूरतमंदों व निराश्रितों को दिया जा रहा है। प्रशासन के निर्देश पर भी बताए गए स्थानों पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।  

अध्यक्ष विपिन गुप्ता व महामंत्री विक्की तनेजा ने कहा कि 17 मई जब तक लाॅकडाउन चल रहा है। भोजन सेवा सुबह व शाम दोनों समय निर्बाधा रूप से चलती रहेगी। आगे कि व्यवस्था सरकारी आदेश आने पर निर्भर करेगी। इस दौरान डॉक्टर पवन सिंह, महेन्द्र मिंगलानी, अनिरुद्र मिश्र, अमित शर्मा, मोहित खुराना, मनोज मित्तल हीरा, तुषार गाबा, देवेंद्र तनेजा, अमित पाहवा, मनीष धमीजा, मुकेश सैनी, ओम प्रकाश विरमानी, जेकी अरोड़ा, विनय धमीजा, पंकज वर्मा, रवि पाहवा, सुमित अग्रवाल, गौरव, अनिल शर्मा, सोनू अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।