विभिन्न मांगों को लेकर रजिस्ट्रार कानूनगो संघ ने दिया धरना

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 25 अक्टूबर। पदोन्नति सहित विभिन्न लंबित मांगों के निस्तारण को लेकर रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कार्यबहिष्कार कर रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इस दौरान संघ के कनिष्ठ उपाध्यक्ष अमरीश शर्मा ने कहा कि रजिस्ट्रार कानूनगो संघ लंबे समय से पदोन्नति में चली आ रही विसंगति व अन्य लंबित समस्याओं के निस्तारण की मांग कर रहा है। लेकिन शासन व राजस्व परिषद द्वारा मांगों की निरंतर उपेक्षा की जा रही है।

जबकि कानूनगो को अपने नियमित कार्य के साथ अतिरिक्त दायित्व भी निभाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति में चली आ रही विसंगतियों को तत्काल समाप्त किया जाए। रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का पुर्नगठन किया जाए। बिजेंद्र कुमार व सुरेंद तोमर ने कहा कि कानूनगो अनुभाग में कम्प्यूटर प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती की जाए। अभिलेखागार में अनुसेवकों को तैनात किया जाए। जिससे अभिलेखों का रखरखाव ठीक प्रकार से हो सके।

कोविड डयूटी के लिए रजिस्ट्रार कानूनगो को भी प्रोत्साहन राशि दी जाए। अतिरिक्त जिम्मेदारियों का निर्वहन किए जाने के लिए एक माह का अतिरिक्त वेतन दिया जाए। साथ ही गोशवारा भत्ते का भुगतान भी किया जाए। जनपदों में रिक्त चल रहे रजिस्ट्रार कानूनगों के पदों को पदोन्नति से भरा जाए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संघ हड़ताल का रास्ता अपनाने को बाध्य होगा। धरना देने वालों में मधुकर जैन, मनोज पाण्डे, सतीश कुमार, राजेश मारवाह, रमेश प्रसाद, आलोक खरे, ललित मोहन आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *