आरएसएस ने की श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के सेवा कार्यो की सराहना

Dharm
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 26 अप्रैल। मां मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज द्वारा लाॅकडाउन में किये जा रहे सेवा कार्यो की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सहराना की है। निरंजनी अखाड़े स्थित चरण पादुका मंदिर में श्रीमहंत रविन्द्र पूरी महाराज का अभिन्नदन करते हुए संघ प्रचार प्रमुख पदम् सिंह ने कहा कि जब जब देश पर किसी प्रकार की भी विपत्ति आयी है। तब-तब समाज मे महापुरुषों का अवतरण होता रहा है। इस समय विपदा की स्थिति में हरिद्वार के लिए माँ मंशा देवी की कृपा से श्रीमहंत रविन्द्रपुरी बड़ा सहारा बनकर उभरे है।

श्रीमहंत रविन्द्रपुरी पीएम केयर फंड में 11 लाख व 5 लाख, सीएम राहत कोष 51 लाख सहित जिला प्रशासन व नगर निगम सहित सभी विधानसभाओं में जरूरतमंदों को वितरण के लिए कच्चा राशन उपलब्ध कराने सहित अब तक करीब 2 करोड़ रुपये की मदद इस संकट काल में कर चुके है। उनके द्वारा बिना किसी भेदभाव के प्रतिदिन लगभग दो हजार लोगो का पका भोजन व राशन वितरित किया जा रहा है। इसके अलावा हजारो कुंतल राशन प्रशासन को गरीबो की मदद के लिए भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि सन्त का जीवन समाज के लिए होता है।

दिन रात सेवा कार्यो में जुटे श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज सन्त के वास्तविक स्वरूप को साकार रहे हैं। श्रीमहंत रविन्द्र पूरी महाराज ने कहा कि हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। जब तक समाज को उनकी जरूरत है, तब तक वह तन मन धन से समाज की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा जो भी है वह समाज का है। यदि ऐसे समय पर भी समाज के काम न आये तो यह जीवन व्यर्थ है। इस दौरान स्वामी राजपुरी, स्वामी धन्यजय महाराज, मा मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रदीप शर्मा व अनिल शर्मा, संघ के विभाग प्रचारक शरद कुमार, विधा भारती के प्रदेश निरीक्षक डा.विजय पाल, अमित शर्मा, अमित त्यागी, प्रतीक सूरी, टीना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *