सफाई व्यवस्था पर भड़का भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा:-देखे विडियो

Haridwar News Politics
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 9 जुलाई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रानीपुर मण्डल के पूर्व अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी के नेतृत्व में पीठ बाजार तिराहे पर मेयर अनिता शर्मा व उनके पति पूर्व सभासद अशोक शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने कहा कि मेयर पति अशोक शर्मा ओछी राजनीति कर रहे हैं। शहर में भ्रम फैलाने का काम किया जा रहा है। उपनगरी ज्वालापुर के वार्डो की जनसमस्याओं का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। नाले नालियों की उचित सफाई नहीं हो पाती है।

https://youtu.be/k21czjzKTyA

नियमित रूप से सफाई का कार्य नहीं होने से विभिन्न वार्डो में गंदगी पसरी हुई हे। बरसात शुरू हो चुकी है। लेकिन सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। मात्र राजनैतिक नौटंकी करने का काम मेयर पति अशोक शर्मा कर रहे है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ अनिता शर्मा को मेयर चुना। लेकिन मेयर अनिता शर्मा जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रही हैं। वार्डो में सफाई कर्मचारियों की कमी है। नालों की सफाई के नाम पर मंत्री मदन कौशिक पर आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेयर अनिता शर्मा अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं। जनता की समस्याओं का समाधान करें। वरना भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।

पप्पन कुरैशी व शाहनवाज कुरैशी ने कहा कि उपनगरी ज्वालापुर के वार्ड नागरिकों की उपेक्षा की जा रही है। सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। सड़कों पर गंदगी पसरी रहती है। गंदगी के कारण संक्रामक रोग फैलने की संभावनाएं बनी रहती हैं। नालियों की पुलिया टूटी हुई है। मेयर पति राजनीतिक ड्रामेबाजी करने पर उतारू हैं। जनता की समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए ड्रामा किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में सलीम शेख, हरीश शर्मा, नौशाद खान, इस्लाम, राशिद कुरैशी, नसीम करैशी, सरफराज अब्बासी, नसीर अब्बासी, फुरकान अब्बासी, सोनू अब्बासी, भूरा खान, लियाकत कुरैशी, शफीक अहमद आदि शामिल रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *