पेयजल लाईन ठीक कराने की मांग की:-देखे विडियो

Politics
Spread the love

अमरीश/कमल खडका

जनसमस्याओं का निराकरण करें जनप्रतिनिधि-पंडित अधीर कौशिक

हरिद्वार, 9 जुलाई। विवेक विहार कालोनी में तीन दिन से पेयजल लाईन लीकेज होने से हजारों गैलन पानी सड़कों पर बह रहा है। जिससे क्षेत्रवासियों को भारी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंचे समाजसेवी विशाल गर्ग व पंडित अधीर कौशिक ने जलसंस्थान के अधिकारियों से पेयजल लाईन को ठीक किए जाने की मांग की। समाजसेवी विशाल गर्ग ने कहा कि जलसंचय की बात करने वाले अधिकारियों को लाईनों की लीकेज पर ध्यान देना चाहिए। विवेक विहार में तीन दिन से सड़कों पर पानी बह रहा है। लेकिन अधिकारी कर्मचारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

अनियोजित तरीके से सड़कें खोदी जा रही है। तार बिछाने के दौरान कर्मचारियों द्वारा पाईप लाईन तोड़ दी गयी। जिसका खामियाजा विवेक विहार निवासी झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला अधिकारी के आदेशों का पालन भी नहीं किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों का आपसी तालमेल नही होना जनता के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। विशाल गर्ग ने कहा सड़क पर बह रहे पानी से आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि भाजपा कांग्रेस मात्र ड्रामा कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

अधिकारी कार्यालयों से बाहर निकलने को तैयार नहीं है। तीन दिन से विवेक विहार में पानी की बर्बादी हो रही है। लीकेज की वजह से कालोनी के लोग परेशान हैं। जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। मात्र राजनैतिक दल के नेता आरोप प्रत्यारोप लगाने काम कर रहे हैं। नेताओं को लोगों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। तीन दिन से लगातार पानी बह रहा है। लेकिन कोई भी निरीक्षण करने के लिए नहीं पहुंचा।

विक्रम नाचीज ने कहा कि भाजपा कांग्रेस की नोंकझोंक के चलते जनसमस्याओं का समाधान ना होना जनप्रतिनिधियों की कथनी करनी को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही बरतने पर ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। 

वहीं दूसरी ओर व्यापारियों की तत्परता के चलते जलसंस्थान के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लीकेज बंद करने की कार्रवाई शुरू की गयी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *