सेवा सप्ताह के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यकुशलता प्रंशसनीय-आदेश चौहान

हरिद्वार 17 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगजीतपुर वार्ड नं0 55 में केक काटकर व फल वितरित कर सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फल वितरित किये गये। भाजपा पार्षद लोकेश पाल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को नई ऊंचाईयों की ओर ले जा रहे हैं उनकी नेतृत्व क्षमता से देश दुनिया में भारत का नाम ऊंचा हुआ।

अनेकों योजनायें संचालित कर देशवासियों को लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सभी वर्गो का विकास कर रही है। जनहित के कार्यो में सरकार के फैसले कारगर सिद्ध हो रहे है। देश की सीमाओं की रक्षा करने में मोदी सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। देश दुनिया में भारत का नाम सम्मानजनक रूप से लिया जाता है। आदेश चैहान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री विकासवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को सेवा सप्ताह के रूप में जन्मदिवस मनाये जाने की शुभकामनायें दी।

वार्ड पार्षद लोकेश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन देश के लिए समर्पित है। सदैव देष व जनता की सेवा में अपना योगदान दे रहे है। उनकी योजनाओं का अनुसरण कर हमें भी देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। प्रत्येक कार्यकर्ता को जनसेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र राणा ने कहा कि प्रत्येक वर्ग को केन्द्र की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। देश के प्रधानमंत्री देश को भ्रष्टाचार मुक्त कर रहे हैं। देश तरक्की की ओर अग्रसर है।

कोरोना काल में भी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कार्य किये वह प्रशसंनीय है। मोदी सरकार गरीब असहाय लोगों के लिए अच्छी योजनायें संचालित कर रही है। इस अवसर पर भाजपा जिलामंत्री संजय सिंह, भाजपा पार्षद लोकेश पाल, पार्षद मनोज परालिया, पार्षद विकास कुमार, प्रदीप कुमार, अमित वालिया, सन्नी पारचे, कमल प्रधान, पिन्टू प्रधान, पप्पू प्रधान, समाजसेवी कमल राजपूत आदि शामिल रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *