पितरों के तर्पण से पूर्ण होती हैं मनोकामनाएं: श्रीमहंत रविंद्र पुरी

Dharm
Spread the love

कमल खडका

श्रद्धालुओं और भक्तों को बताया पित्र कर्म का महत्व

श्रीमहंत ने गणेश घाट पर विधि विधान से की पूजा अर्चना

हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि हमारे पित्र तृप्त रहेंगे तो वह हमारे सुख में जीवन के सदा कामना करते रहेंगे। पितरों के आशीर्वाद से हमारी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। जो लोग पितरों का श्राद्ध तर्पण पूजा अर्चन विधि विधान से करते हैं, उनके सभी कार्य पूरे होते हैं। श्रीमहंत गुरुवार को पित्र अमावस्या पर गणेश घाट पर विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद श्राद्ध तर्पण के महत्व पर प्रकाश डाल रहे थे।
तीर्थ नगरी हरिद्वार में सभी पित्र तर्पण कार्य विधि विधान से संपन्न हुए और सभी लोगों ने पित्र तर्पण कर अपने पितरों के प्रति आस्था व्यक्त की। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव व मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने गणेश घाट पर संपूर्ण विधि विधान के साथ अमावस्या पर पितरों को जल अर्पण कर भोजन दान दक्षिणा के साथ उनका स्वागत किया।

श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने कहा कि पितरों की पूजा अर्चना व उनके आशीर्वाद से हमारी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। हिंदू संस्कृति में सदियों से यह परंपरा चली आई है। पित्र विसर्जन करने से वाह अमावस्या पर उनके नाम का भोजन और श्राद्ध करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है साथ ही उनके आशीर्वाद से हम फलते फूलते हैं। अमावस्या के दिन श्राद्ध पितृ विसर्जन करने से उनकी आत्मा तृप्त होती हैं।

साथ ही उनके आशीर्वाद से हमारे सभी कार्य और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं गणेश घाट पर संपूर्ण विधि विधान के साथ पितृ विसर्जन व श्राद्ध का कार्य श्री महंत रवींद्र पुरी जी ने पूरा किया। इस अवसर पर मां मनसा देवी ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा, बिंदु गिरी, दिगंबर राजपुरी, महंत रवि पुरी, संदीप कुमार, टीना, अनिल मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख भाजपा नेता अनुराग मिश्रा, श्याम सुंदर राठौर, बालाजी ब्रास वाले आदि श्रद्धालु पूजन में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *