सामाजिक संस्था अपने लोग ने जरूरतमंदों को बांटा राशन

Social
Spread the love

कमल खड़का

सेवा, संकल्प, सहयोग और जनसेवा प्रमुख उद्देश्य-राजीव शर्मा

हरिद्वार, 17 मई। सामाजिक संस्था ’अपने लोग’ द्वारा ब्रह्मपुरी, हर की पौड़ी, भीमगोडा और भूपतवाला आदि क्षेत्रों में जरूरत मन्द परिवारों को कच्चा राशन वितरित किया गया। संस्थापक अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि हमारा फर्ज है सेवा, संकल्प, सहयोग और जनसेवा एक मिशन। इस भावना के साथ हमने मानव सेवा का संकल्प लिया। क्योंकि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। इस आपातकालीन व विषम परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे भूखे एवं जरूरतमंदों की भूख मिटाना हमारा प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि विगत काफी समय से हम जरूरतमंदों की सेवा करने का कार्य कर रहे हैं।

संस्था के सदस्य सुधीर शर्मा ने कहा कि हमने सामाजिक संस्था ’अपने लोग’ के द्वारा अति जरूरतमंद लोगों को कच्चा राशन (आटा, चावल, दाल, चीनी, नमक, तेल, चीनी, चाय पत्ती आदि) वितरित करने का कार्य किया। वरिष्ठ समाजसेवी पंडित सुमित तिवारी ने कहा की कहा कि हम जरूरतमंदों की सेवा में सदैव तत्पर हैं। जिसके माध्यम से कच्चा राशन बांटा जा रहा है। जरूरतमंदों की भूख मिटाने का भी कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर सहयोग करने वालों में सुधीर शर्मा, बादल गोस्वामी, तरुण शर्मा, मनोज शर्मा, वासुदेव, मनोज ठाकुर आदि लोग शामिल थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *