समस्याओं का समाधान नहीं होने पर किसानों ने दी आंदोलन व आत्मदाह की चेतावनी

Politics
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 14 जुलाई। उत्तराखण्ड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी गुलशन रोड़ ने प्रैसवार्ता में बोलते हुए कहा कि जनपद हरिद्वार में किसानों की समस्याएं बनी हुई हैं। पिछले 15 दिनों से यूरिया की भारी कमी बनी हुई है। सहकारिता विभाग हो या कृषि विभाग हाथ पर रखे बैठा हुआ है। किसान परेशान है। किसानों को गन्ने तथा धान में यूरिया की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसानों ने सहकारिता समिति पर जो गेंहू बेचा है। उसका भुगतान आज तक नहीं हो पाया है।

जिला भूमि अध्यापित कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार फैल रहा है। किसानों की समस्याओं का संज्ञान अधिकारी नहीं लेते हैं। समस्याएं जस की तस बनी हुई है। गन्ने का बकाया भुगतान तीनों चीनी मिलों पर लगभग 315 करोड़ बकाया है। चीनी मील इकबालपुर पिछले वर्षों का बकाया भुगतान भी नहीं किया गया। किसान आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। गुलशन रोड़ ने कहा कि लकसर गन्ना समिति में जो यूरिया खाद घोटाला हुआ है। उसकी सीबीआई जांच करायी जाए। किसानों की जमीनें तो ले ली गयी हैं। उसका मुआवजा भी किसानों को नहीं मिल पाया है। जिला अधिकारी किसानों की समस्याओं पर कोई चर्चा करने को तैयार नहीं है। किसान अपनी फसलों की अच्छी पैदावार कैसे करे। जब किसानों को यूरिया ही नहीं मिल पा रहा है।

अधिकारी संतोषजनक जवाब किसानों को नहीं देते हैं। प्रशासन द्वारा किसानों की समस्याओं के लिए बाॅक्स तो लगा दिए गए हैं। लेकिन बाॅक्स में शिकायती पत्रों का कोई संज्ञान ना लेना अधिकारियों की लचर कार्यप्रणाली को दर्शा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया गया तो किसान मुख्यमंत्री आवास पर धरना प्रदर्शन व आत्मदाह करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। रोड़ ने कहा कि इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। प्रैसवार्ता में महकार सिंह, आकिल हसन, जगपाल सिंह ने भी अधिकारियों के बर्ताव पर नाराजगी जाहिर की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *