तनवीर
हरिद्वार, 30 जुलाई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में ज्वालापुर स्थित दुर्गा चौक पर प्रदर्शन कर स्मृति ईरानी का पुतला फूंका।
इसके पूर्व पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता भाजपा से बर्दाश्त नहीं हो रही। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जिस तरह पांच की बार की सांसद तथा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा 75 वर्षीया बुजुर्ग सोनिया गांधी के साथ संसद में अभद्र व्यवहार किया।
उससे लोकतंत्र की मर्यादा को तो ठेस पहुंची ही है साथ ही पूरा देश भाजपा नेताओं की मानसिकता को लेकर अचंभित है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जुमले सुनाकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि बार-बार मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष बदलने से भाजपा की विफलता उजागर हो रही है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस द्वारा निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठक कर 9 अगस्त से 15 अगस्त तक जनपद में निकलने वाली तिरंगा यात्रा के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बिमला पांडे, पूर्व राज्य मंत्री नईम कुरैशी, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा व प्रदेश सचिव बीएस तेजियान ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा एक सोची समझी साजिश के तहत कांग्रेस को निशाना बना रही है। इससे जाहिर है कि भाजपा घबरा गई है तथा शाम-दाम-दंड-भेद की रणनीति अपनाकर कांग्रेस को कमजोर करना चाहती है। लेकिन इससे कांग्रेस डरने वाली नहीं है।
पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रहमचारी, श्रमिक नेता राजबीर चौहान, प्रदेश महामंत्री महेश प्रताप राणा ने कहा कि अनर्गल बयानबाजी कर रहे भाजपा नेता मानसिक रूप से बीमार हो चुके हैं।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली, हाजी रफी खान, हाजी इरफान अंसारी, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, कैलाश प्रधान, युवा कांग्रेस के हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नितिन तेश्वर, पार्षद उदयवीर चैहान, जफर अब्बासी, तासीन अंसारी, सुहेल कुरेशी, अंजु द्विवेदी, जटाशंकर श्रीवास्तव, सुनील अरोड़ा, नवेज अंसारी, रवीश भटीजा, प्रदेश सचिव दिनेश पुंडीर, प्रदेश प्रवक्ता शुभम जोशी, एससी विभागाध्यक्ष सुनील कुमार, आकाश बिरला, ललित वालिया, वीरेंद्र भारद्वाज, जगदीश प्रसाद, महेंद्र गुप्ता, फहीम अखतर, बृजमोहन बर्थवाल, मनोज जाटव, सीपी सिंह, अरविंद चंचल, सुषमा सहगल, गार्गी राय, मनीराम बागड़ी, कपिल रोहिल्ला, सतेंद्र वशिष्ठ, अमित नौटियाल, जतिन हांडा, रकित वालिया, दीपक जखमोला, अवनीश गोयल, तीरथपाल रवि, जयपाल सिह, राजेंद्र श्रीवास्तव, राजेश चैहान आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।