पर्यावरण संरक्षण में योगदान करें-संजय त्रिवाल

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 8 अगस्त। सावन के अंतिम सोमवार को पर्यावरणविद रविन्द्र मिश्रा, प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल महामंत्री संजय त्रिवाल, मां मंशा देवी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मनोज विश्नोई एवं सामाजिक कार्यकर्ता नितिन जाटव द्वारा गंगा तट पर पूजा अर्चना कर राष्ट्र की सुख समृद्धि शान्ति की कामना की और उषा ब्रेको के प्रबंधक मनोज डोभाल को ’चन्दन का पौधा’ भेंट किया। इस अवसर पर मनोज डोभाल ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की ससुराल में धर्म को पर्यावरण से जोड़ने का यह सुन्दर प्रयास है। हम सभी को मिलकर प्रकृति एवम् पर्यावरण को बचाने का प्रयास करना होगा।

नहीं तो आने वाले समय में मानव सभ्यता पर प्राण वायु का संकट मडराने लगेगा। उन्होंने कहा की शीघ्र ही उषा ब्रेको द्वारा हरित हरिद्वार अभियान की शुरूआत की जाएंगी। संजय त्रिवाल ने कहा कि मानव जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण आवश्यक है। पेड़ पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। सभी को पौधारोपण करना चाहिए तथा वृक्ष बनने तक पौधों का संरक्षण करते हुए पर्यावरण को संरक्षित रखने में योगदान करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *