संत युद्धिष्ठर लाल महाराज भी सम्मिलित होंगे राम मंदिर भूमि पूजन में

Dharm Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 31 जुलाई। अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले श्री राम मंदिर भूमि पूजन में सप्त सरोवर क्षेत्र स्थित शदाणी दरबार मंदिर के पीठाधीश्वर संत डा.युधिष्ठर लाल महाराज भी सम्मिलित होंगे। संत युद्धिष्ठर लाल अपने साथ माता कौशल्या के जन्म स्थान की पवित्र मिट्टी भूमि पूजन के लिए लेकर जाएंगे। शदाणी दरबार मन्दिर के सेवादार अमर लाल ने बताया कि श्री राम मंदिर निर्माण आयोजक समिति की तरफ से चम्पतराय राय द्वारा संत डा.युद्धिष्ठर लाल महाराज को भी

भूमि पूजन में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि शदाणी दरबार के प्रथम सन्त साई शदाराम साहिब सूर्यवंशी श्रीराम के पुत्र लव के वंश से ही हैं। इसका उलेख शदाणी दरबार के 312 वर्ष प्राचीन  इतिहास से मिलता है। अमर लाल ने बताया कि संत युद्धिष्ठर लाल महाराज  इस समय छत्तीसगढ़ स्थिति शदाणी दरबार तीर्थ में है और वहाँ से वह माता कौशल्या के जन्म स्थान से पवित्र मिट्टी भूमि पूजन के लिए लेकर अयोध्या जाएंगे।