राहत अंसारी
हरिद्वार, 6 सितंबर। किसान कांग्रेस के रानीपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नरेश सेमवाल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राजकुमार व स्वीटी को उपाध्यक्ष,शिवानी तथा आस्था को सचिव मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए नरेश सेमवाल ने कहा कि किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी व जिला अध्यक्ष दिनेश वालिया के निर्देशानुसार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए नरेश सेमवाल ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करें। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार की नीतियों से जनता पूरी तरह निराश हो चुकी है। सरकारों की गलत नीतियों की वजह से महंगाई व बेरोजगारी निरंतर बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेलों के दाम आसमान छू रहे हैं।
भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से किसान संकट में है। मोदी सरकार द्वारा पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए कृषि कानूनों का पूरे देश के किसान विरोध कर रहे हैं। लेकिन सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता व किसान भाजपा को सबक सिखाएंगे। उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर उदयवीर चौहान, बबीता राजपूत, विकास राजपूत, कामेश्वर यादव, विनोद कुकरेती, अनिल शर्मा आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।