सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों व संतों की होगी कोराना जांच

Uncategorized
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 19 अप्रैल। जिलाधिकारी सी.रविशंकर ने स्वास्थ्य विभाग व सम्बधित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये कि कुम्भ मेला, जिला प्रशासन, समस्त जनपदीय कार्यालयों के अधिकारियों कर्मचारियों, पुलिस कर्मी सहित चिकित्सा, हेल्थ केयर वर्कर, समस्त अखाड़ों आश्रम के संतों व स्टाफ तथा पत्रकारों की आरटीपीसीआर जांच करायी जाये।

उन्होंने नगर आयुक्तों, उपजिलाधिकारियों व जिला पंचायतीराज अधिकारी को समस्त जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों विशेषकर कंटेनमेंट जोन में नियमित सेनेटाइजेशन कराये जाने के निर्देश भी दिये। सभी क्षेत्रों में लोगों के बीच जागरूकता के लिए एनाउंसमेंट करते हुए कोविड गाइड लाइन व सुरक्षा उपायों का पालन कराया जाए। उन्होंने यह प्रक्रिया कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य होने तक किये जाने के निर्देश दिये।