सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने पीएम केयर फण्ड में दिया 51 हजार का चेक

Politics
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 9 अप्रैल। श्री दण्डी स्वामी जयनारायणाश्रम धमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष पूर्व पालिका चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह को श्री राधा कृष्ण धाम व थानाराम आश्रम अन्न क्षेत्र में प्रधानमंत्री केयर फण्ड में 51 हजार रूपए की धनरशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर पूर्व पालिका चेयरमनैन सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से 51 हजार का चेक सौंपा गया है। लाॅकडाउन के कारण गरीब, असहाय, निर्धन परिवार परेशान हैं। सरकार को मजदूर श्रमिकों की मदद करनी चाहिए। सरकार के दिशा निर्देशों का पालन भी सभी को समान रूप से करने की आवश्यकता है। सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि श्री राधा कृष्ण धाम व थाना राम अन्न क्षेत्र में 22 मार्च से पन्द्रह सौ लोगों को सुबह व पांच सौं लोगो को भोजन दिया जा रहा है।

लाॅकडाउन तक भोजन की व्यवस्था सुचारू रहेगी। उन्होंने कहा कि आश्रम में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है। जरूरतमंद परिवार अपने बच्चों के लिए खाद्य सामग्री ले जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि किसी भी व्यक्ति को परेशानी ना हो। म.म.स्वामी हरिचेतनानन्द महाराज ने कहा कि संत समाज मिलजुल कर गरीब असहाय निर्धन परिवारों की मदद में अपना योगदान देता चला आ रहा है। धनराशि के चेक के साथ साथ खाद्य सामग्री भी संत महापुरूषों द्वारा प्रदान की जा रही है। निस्वार्थ सेवाभाव से मदद करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के कारण मजदूर असहाय निर्धन परिवारों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। सभी को सेवाभाव से अपने कार्य करने चाहिए। पूर्व पालिका चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी महाराज द्वारा 51 हजार की धनराशि का चेक प्रधानमंत्री केयर फण्ड में दिया गया है। ऐसे प्रयासों से ही अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है।

क्षेत्र निवासी नितिन यादव व सुमित तिवारी ने लाॅकडाउन में संत महापुरूषों द्वारा की जा रही सेवाभाव प्रशंसा की और कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन अपने स्तर से लोगों को लाॅकडाउन का पालन कराने की भी जानकारियां उपलब्ध करा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग आदि को लेकर भी जागरूकता की जा रही है। सरकार के दिशा निर्देशों का पालन सभी को करना चाहिए। अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह ने पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी महाराज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सेवा कार्यो से ही संत समाज की पहचान है। संत महापुरूष सदैव ही समाज को गति प्रदान करने में अपना योगदान देते चले आ रहे हैं। इस अवसर पर रोहित नेगी, अनुज चैहान, एकलव्य गोस्वामी, हन्नी अग्रवाल, आकाश भाटी, हरिओम शर्मा, नितिन यादव, तरूण सैनी, संदीप भट्ट, प्रीतम कांडपाल, मधुकांत गिरी, थानेश्वर शर्मा, महेश पुरी आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *