विडियो:-12वें दिन भी जारी रही श्री गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट की शर्बत वितरण सेवा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 13 जून। श्री गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट की और से गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालु भक्तों की सेवा के लिए गऊघाट पर छबील लगाकर ठंडे मीठे शर्बत का वितरण 12 दिन से निरंतर किया जा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने बताया कि भीषण गर्मी का दौर जारी है। भीषण गर्मी की वजह से गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालु भक्तों को भी समस्या को सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में श्रद्धालु भक्तों को ठंडा शर्बत पिलाने का निर्णय लिया गया और छबील का आयोजन कर रोजाना ठंडा मीठा शर्बत वितरित किया जा रहा है। गंगा दशहरे तक प्रतिदिन ठंडे शर्बत का वितरण किया जाएगा।

्कमल खड़का ने बताया कि सेवा ही ट्रस्ट का उद्देश्य है। सेवा के उद्देश्य को पूरा करने के लिए ट्रस्ट की और से कई सेवा कार्य संचालित किए जा रहे हैं। जिसमें गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग, निर्धन छात्रों को लेखन व पाठ्य सामग्री का वितरण, निःशुल्क चिकित्सा व रक्तदान शिविर का आयोजन, गरीबों को भोजन वितरण आदि सेवा कार्य निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। कमल खड़का ने कहा कि गरीब जरूरतमंद की सेवा ईश्वर पूजा के समान है। सभी को सेवा कार्यो के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।