शिवराज सिंह चौहान ने किया भाजपा सरकार बनने का दावा

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 11 फरवरी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पूरी दुनिया कोविड से बचाव में भारत की भूमिका की सराहना का रही है। कोविड महामारी शुरू होने के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में जनता को राहत देने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए। देश में तेजी से टीकाकरण करने के साथ कई देशों को टीके का निर्यात किया गया।

जबकि कांग्रेस ने टीकाकरण के प्रति लोगों को भ्रमित करने का काम किया। उत्तराखंड में जारी कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि यदि वह सत्ता में आई तो 5 लाख परिवारों को 40 हजार रूपए देगी, अगर ऐसा है तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है वहां कितने लोगो को 40 हजार रूपए मिले। देश में लंबे समय कांग्रेस की सरकार रही। लेकिन कितने लोगों को नौकरी मिली।

उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि जो कभी राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे। वह आज जनेऊ पहन कर मन्दिरों मेे जा जाकर पूजा कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को केकड़ा पार्टी बताते हुए कहा कि वे एक दूसरे की टांग खिचाई करते रहते है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हरीश रावत पर भी तंज कसा कहा कि वह खुद कई चुनाव हार गए। अगर उन्होंने काम किया होता तो ये हार के रिकार्ड ना बनते और भ्रष्टाचार की बात करने का तो कांग्रेस को कोई हक ही नहीं क्योंकि भ्रटाचार मेे उन्होंने रिकार्ड बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि नारे को ना नाम को ,वोट हमारे काम को।

उत्तराखंड में भाजपा पहले से भी ज्यादा सीटें जीतेगी और फिर से पुष्कर सिंह धामी की सरकार बनेगी। वे उन्हें शपथ ग्रहण करवाने आएंगे। बढ़ती महंगाई और बढ़ते नशे को लेकर पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम केवल आरोप लगाना है। शिकायत मिलने पर सरकार तुरंत कदम उठा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *