श्रवण गुप्ता अध्यक्ष व राम अरोरा बने प्रदेश व्यापार मण्डल के शहर महामंत्री

Politics
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 10 जुलाई। प्रदेश व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजीव चौधरी, संरक्षक मण्डल और जिला अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप शहर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए श्रवण गुप्ता को शहर अध्यक्ष, राम अरोरा को महामंत्री, राजीव भट्ट को संगठन महामंत्री, नरेश शर्मा को कोषाध्यक्ष, जोगिंदर अरोड़ा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आशुतोष वर्मा व मनोज अग्रवाल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रैस क्लब में आयोजित प्रैसवार्ता के दौरान कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि साप्ताहिक बंदी का व्यापारी स्वागत करते हैं। लेकिन यदि बंदी वाले दिन बाजार सेनेटाईज नहीं किए गए तो फिर बंदी का क्या फायदा है।

अभी तक की बाजार बंदी में कही भी बाजारो को सेनेटाईज नही किया गया है। व्यापारी इसका विरोध करते हैं। मंदी के बावजूद व्यापारी साप्ताहिक बंदी का पालन करने तो तैयार हैं। प्रशासन को बाजार बंद रहने के दौरान कोरोना से बचाव के लिए बाजारों में बड़े स्तर पर सेनेटाइजेशन अभियान चलाना चाहिए। चैधरी ने कहा कि जरा सी बरसात में ही बाजारों में पानी भर रहा है। ऐसे में सरकार को तत्काल पानी निकासी के इंतजाम करने चाहिए। जिला अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप ने कहा की साप्ताहिक बंदी के दिन भी भोजनालय और दूध की डेरी खोलने की छूट दी जानी चाहिए। जिससे मजदूर वर्ग और थोड़ी बहुत संख्या में आ रहे यात्रियों को भोजन मिल सके। अनियोजित तरीके से किए जा रहे विकास कार्यों के चलते शहर की दशा खराब है। सड़कों के गड्ढे लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। प्रशासन को कार्य की गति तेज करते हुए जल्द पूरा कराना चाहिए। वरना व्यापार मण्डल आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होगा। 

संरक्षक राकेश बजरंगी और मनोज सिंघल ने कहा की व्यापारियों की समस्या को उठाने के लिए गठित प्रदेश व्यापार मण्डल प्रदेश के व्यापारियों की आवाज बन गया है। इस दौरान जिला महामंत्री डा.विशाल गर्ग, संरक्षक ठाकुर सुरेश सिंह, मुकेश भार्गव, जिला युवा अध्यक्ष अनुज सिंह, राजन कौशिक, जिला कोषाध्यक्ष अजय अरोरा, जिला उपाध्यक्ष मास्टर सतीश शर्मा, अनिल कथूरिया, गुलशन भसीन, पंकज सवन्नी, अशोक गिरी, सोनाल गर्ग, कुलवंत चड्ड, राजीव शर्मा, मनोज महंत, दीपक, हरपाल सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *