श्रीहरि को समर्पित है पुरूषोत्तम मास- स्वामी हरिबल्बभ दास शास्त्री

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 8 अक्टूबर। श्री स्वामी नारायण आश्रम भूपतवाला में पुरुषोत्तम मास में स्वामी हरिबल्बभ दास शास्त्री महाराज के सानिध्य और स्वामी आनंद स्वरुप शास्त्री महाराज के संयोजन में आयोजित विष्णु महायज्ञ में गुजरात के जाम नगर से आऐ श्रद्धालु जन विश्व कल्याण के लिए यज्ञ में आहुतियाँ दे रहे हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुजनो को आशीर्वाद देते हुए स्वामी नारायण आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी हरिबल्बभ दास शास्त्री महाराज ने कहा कि पुरुषोत्तम मास श्रीहरि को समर्पित माह है।

इस काल में गंगा स्नान करना, श्री राम कथा, भागवत कथा, विष्णु महायज्ञ और विष्णु पुराण का आयोजन करवाना और श्रवण करना परम कल्याणकारी है। उन्होने कहा कि गुजरात भक्ति की भूमि है लेकिन हरिद्वार मुक्ति की भूमि है। यहां गंगा स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

इस अवसर पर मुख्य यजमान भिखू भाई, हरीश वथेर, गजर बा परिवार ने यज्ञ में आहुतियाँ दे कर संतजनो से आशीर्वाद प्राप्त किया। विष्णु महायज्ञ के मध्य प्रतिदिन संतजनो को भोजन प्रसाद वितरित किया जा रहा है। विष्णु महा यज्ञ के संयोजक स्वामी आनंद स्वरुप शास्त्री महाराज ने बताया कि 16 अक्टूबर को यज्ञ की पूर्णाआहुति होगी। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *