निराश्रित गौवंश का सहारा बनी श्री कृष्ण कृपा कामधेनू गौशाला

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 3 नवम्बर। निराश्रित गौवंश का सहारा बनी मां गंगा समाज सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा संचालित श्रीकृष्ण कृपा कामधेनू गौशाला निराश्रित, घायल एवं विकलांग गौवंश को आश्रय देने के साथ उपचार व देखभाल के पुनीत कार्य में अहम भूमिका निभा रही है। भीमगोड़ा के निकट चमगादड़ टापू में चल रही गौशाला में बुधवार को घायल एवं बीमार 3 निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के साथ उनका उपचार भी किया गया।

संस्था के अध्यक्ष अनिकेत गिरी ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षो से निरंतर सड़क दुर्घटना में चोटिल एवम बीमार गौवंश का उपचार व देखभाल कर रही है। संस्था की टीम जहां भी कोई निराश्रित, घायल या बीमार गौवंश मिलता है। उसे लाकर संस्था में आश्रम देते हैं। बुधवार को बीमार एवं घायल अवस्था में लायी गयी तीन गायों के उपचार के बाद उनमें से दो हालत में सुधार हुआ है। जबकि एक गाय गंभीर बीमारी से ग्रस्त है। उसका अभी उपचार किया जा रहा है।

संस्था के प्रचार मंत्री अभिषेक गिरि ने बताया कि जल्द ही कार्यकारणी का विस्तार कर अधिक से अधिक युवाशक्ति को संस्था से जोड़ा जाएगा। गौवंश को रेस्क्यु करने के अभियान में आकाश गोस्वामी, अंकुश कुमार, मोहन गिरि, विष्णु शर्मा, रुद्र गिरि आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *