साक्षात श्रीहरि की वाणी है श्रीमद्भागवत कथा-कथा व्यास

Dharm
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 20 जून। ज्वालापुर स्थित बंधन पैलेस में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के दौरान श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराते हुए कथा व्यास आदित्य गोस्वामी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान का भण्डार है। जिसे जितना ग्रहण करो। जिज्ञासा उतनी ही बढ़ती जाती है। कथा व्यास ने कहा कि साक्षात श्रीहरि की वाणी श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण करने मात्र से ही जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

कथा के आयोजन के लिए मुख्य यमजान मणिकांत चौहान को साधुवाद देते हुए कथा व्यास आदित्य गोस्वामी ने कहा कि गंगा तट पर कथा का आयोजन कर श्रद्धालु भक्तों को कथा श्रवण का अवसर प्रदान करने के लिए समस्त चैहान परिवार बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि जन्म जन्मांतर के पुण्यों का उदय होने पर ही कथा श्रवण का अवसर प्राप्त होता है। गंगा तट पर कथा का श्रवण करना बेहद पुण्यदायी है। लेकिन कथा श्रवण का लाभ तभी है।

जब इससे प्राप्त ज्ञान को आचरण में धारण कर उसके अनुसार व्यवहार किया जाए। इसलिए प्रत्येक श्रद्धालु को कथा से प्राप्त ज्ञान के अनुसार धर्माचरण करते हुए जीवन व्यतीत करना चाहिए। कथा यजमान मणीकांत चैहान, कर्ण चैहान, रेणुका चैहान, योगेंद्र पाल चैहान, गोपीचंद चैहान, पूर्व मण्डी समिति अध्यक्ष सरिता चैहान, एडवाकेट राजेश चैहान, किशन बंसल ने व्यास पीठ का पूजन कर कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर रोहताश चौहान, सचान चौहान, शुभम राम चौहान, राजन मेहता आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।